नई चेतना 5.0

  • 27 Nov 2026

25 नवंबर 2026 को ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली में ‘नई चेतना: पहल बदलाव की’ (Nayi Chetna: Pahal Badlaav Ki) के पाँचवें संस्करण का शुभारंभ किया।

  • ‘नई चेतना: पहल बदलाव की’ को 2022 में लैंगिक-आधारित हिंसा और भेदभावपूर्ण सामाजिक मानदंडों से निपटने के लिए एक राष्ट्रव्यापी लैंगिक अभियान के रूप में शुरू किया गया था।

नई चेतना 5.0 के संबंध में :

  • उद्देश्य: इस अभियान का उद्देश्य लैंगिक-आधारित भेदभाव और हिंसा का समाधान करना तथा महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, समानता और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत करना है।
  • विषय (Theme): “पहुँच से स्वायत्तता की ओर: विकसित भारत के लिए आजीविका और समान अवसरों के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण” (“From Access to Agency: Empowering Women through Livelihoods and Equal Opportunities for a Viksit Bharat.”)
  • नेतृत्वकर्ता: इसका नेतृत्व दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) द्वारा किया जाता है।
  • कार्यान्वयन: यह स्वयं सहायता समूहों (SHGs), सामुदायिक संस्थाओं, आँगनवाड़ी नेटवर्क और स्थानीय समुदायों को संगठित करेगा।
  • गतिविधियाँ: जागरूकता गतिविधियों में रैलियाँ, सामुदायिक बैठकें, नुक्कड़ नाटक और पुरुषों व युवाओं के साथ संवाद शामिल होंगे।
  • हिंसा-मुक्त ग्राम पहल (Violence-Free Village Initiative - VFVI): इस शुभारंभ की एक प्रमुख विशेषता हिंसा-मुक्त गाँवों को बढ़ावा देने के लिए चतुर्पक्षीय समझौता ज्ञापन (Quadripartite MoU) पर हस्ताक्षर करना थी।

महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए इसके निहितार्थ क्या हैं?

  • आर्थिक स्वायत्तता (Economic Agency): यह केवल आजीविका के अवसरों तक पहुँच बनाने के बजाय स्वतंत्र आर्थिक निर्णय लेने की महिलाओं की क्षमता को मजबूत करती है।
  • लैंगिक न्याय: लैंगिक-आधारित हिंसा और भेदभाव को संबोधित करके एक अधिक सुरक्षित और न्यायसंगत सामाजिक वातावरण को बढ़ावा देती है।
  • सहभागी शासन: यह जमीनी स्तर की विकास प्रक्रियाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व और नेतृत्व को बढ़ाती है।
  • समावेशी विकास: यह सामाजिक और आर्थिक विकास में महिलाओं की सार्थक भागीदारी को सुगम बनाती है, जिससे विकसित भारत के दृष्टिकोण में योगदान मिलता है।