सामयिक

उत्तर प्रदेश:

यूपी के सभी 75 जिलों में GeM की वर्कशॉप

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) 12 जून 2023 से उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में क्रेता-विक्रेता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। ये कार्यशालाएं इस वर्ष 31 अगस्त तक चलेगी।

  • GeM सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और अन्य एजेंसियों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए एक ऑनलाइन मंच है।
  • इन कार्यशालाओं का उद्देश्य क्रेता-विक्रेताओं के बीच GeM के कामकाज को लेकर समझ को बढ़ाना है।
  • इन कार्यशालाओं के दौरान भागीदारों को GeM की खूबियों, पंजीकरण प्रक्रियाओं और ऑनलाइन खरीद के विभिन्न अन्य पहलुओं के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) :- जीईएम राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीदारी पोर्टल है जो केन्द्र और राज्य सरकार के विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों, स्वायत्त संस्थानों और स्थानीय निकायों की सभी खरीदारी जरूरतों के समस्त समाधान उपलब्ध कराता है। 9 अगस्त, 2016 को इसका शुभारंभ किया गया था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना शुरू की

उत्तर प्रदेश को दुग्ध विकास और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार ने 6 जून, 2023 को 1,000 करोड़ रुपये की लागत से नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना शुरू की है।

  • यह मिशन दुग्ध उत्पादकों को डेयरी सहकारी समितियों के माध्यम से गांवों में उचित मूल्य पर अपना दूध बेचने की सुविधा प्रदान करने के लिए लागू किया गया है।
  • इस मिशन के तहत, उत्पादकों के गांवों में ही दूध की बिक्री की सुविधा के लिए डेयरी किसान उत्पादक संगठन बनाने का प्रस्ताव है।
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश के 5 जिलों में 5 डेयरी एफपीओ स्थापित करने की योजना है, जिसमें महिलाओं की भी प्रमुख भूमिका होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम 'पहल' का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 मई को राजकीय यूपी सैनिक इंटर कॉलेज, लखनऊ में एक ऑनलाइन ग्रामीण शिक्षा कार्यक्रम 'पहल' का शुभारंभ किया।

  • यह कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आईआईटी कानपुर के सहयोग से तैयार किया गया है।
  • इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को शैक्षिक अवसर प्रदान करना है, जिनकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक सीमित पहुंच है।
  • 'पहल' ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच शिक्षा की खाई को पाटने के लिए बनाया गया है।
  • इस कार्यक्रम के तहत प्रारंभिक चरण में राज्य के 10 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • इन कक्षाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र विज्ञान और गणित से जुड़ी नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश बच्चों के लिए डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने वाला पहला राज्य

बच्चों के लिए डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 मई, 2023 को हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए नगरीय विकास विभाग और लखनऊ स्मार्ट सिटी के तहत 'स्कूल हेल्थ प्रोग्राम' शुरू किया है।

  • इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ स्मार्ट सिटी द्वारा लखनऊ के तीन स्कूलों में स्कूल हेल्थ प्रोग्राम शुरू किया गया है।
  • इसमें नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले 1765 विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का डिजिटल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है।
  • साथ ही इन बच्चों को 25 हजार रुपये के स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर कोई टैक्स नहीं

उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 मार्च 2023 को राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर कोई टैक्स (Tax) नहीं लेने का निर्णय लिया है।

  • 14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2025 तक उत्तर प्रदेश में बिक्री एवं रजिस्ट्रीयुक्त इलेक्ट्रिक व्हीकल पर कर से शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।
  • प्रदेश में ही निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर यह छूट 5 वर्ष तक मान्य होगी।
  • प्रदेश में खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों के फैक्ट्री मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण और गतिशीलता नीति 2022 के अनुसार यह छूट दी जाएगी।

यूपी सरकार द्वारा “वन फैमिली वन आइडेंटिटी" पोर्टल लॉन्च

उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल, "फैमिली आईडी - वन फैमिली वन आइडेंटिटी" लॉन्च किया है।

  • यह पोर्टल प्रदेश के परिवारों के लिए सरकारी योजनाओं तक पहुंच को आसान बनाने के लिए किया गया है।
  • इसका उद्देश्य उन परिवारों को मुफ्त या सस्ता राशन उपलब्ध कराना है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।
  • यह उत्तर प्रदेश में परिवारों का एक व्यापक डेटाबेस तैयार करेगा।

उत्तर प्रदेश के 'कालानमक चावल' को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिला लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन द्वारा 'कालानमक चावल' (Kalanamak rice) को बढ़ावा देने के प्रयासों को 21 अप्रैल, 2022 को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।


(Image Source:https://times ofindia.indiatimes.com/)

  • 'कालानमक चावल' जिसे 'भगवान बुद्ध का उपहार' भी कहा जाता है, को सिद्धार्थनगर जिले के समग्र विकास के लिए एक मिशन-मोड योजना 'एक जिला एक उत्पाद' (ओडीओपी) योजना के तहत सम्मानित किया गया है।
  • 'एक जिला एक उत्पाद' योजना का उद्देश्य जिलों के आर्थिक विकास हेतु मूल्य शृंखला विकास के लिए फ्रेमवर्क प्रदान करना है।
  • 'कालानमक चावल' उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में स्थित एक आकांक्षी जिले सिद्धार्थनगर का 'एक जिला एक उत्पाद' है।
  • खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा दुनिया के विशिष्ट चावलों में शामिल 'कालानमक चावल' अपनी अनूठी सुगंध और पोषण गुणों के लिए जाना जाता है।

स्कूल चलो अभियान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अप्रैल, 2022 को श्रावस्ती जिले के जयचंदपुर कटघरा उच्च प्राथमिक विद्यालय से 'स्कूल चलो अभियान' (School Chalo Abhiyan) का शुभारंभ किया।


(Image Source: "htts:/twitter.com/UPGovt/")

उद्देश्य: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना।

  • श्रावस्ती एक आकांक्षी जिला (aspirational district) है और यह राज्य के सबसे कम साक्षरता दर वाले जिलों में से एक है।
  • प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा में सुधार का यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसे विशेष रूप से कम साक्षरता वाले जिलों में चलाया जाएगा।
  • दो करोड़ बच्चों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों को 'ऑपरेशन कायाकल्प' के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहिए, जिसका उद्देश्य स्कूलों को एक नया रूप देना है।
  • सभी सरकारी स्कूलों को छात्रों को शौचालय, पेयजल, फर्नीचर और स्मार्ट क्लास जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए।

योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च, 2022 को दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

(Image Source: http://uplegisassembly.gov.in/)

  • आदित्यनाथ के अलावा 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इन 52 मंत्रियों में 16 कैबिनेट मंत्री हैं।
  • केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे।
  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं।
  • केशव प्रसाद मौर्य सिराथू निर्वाचन क्षेत्र से करीब 7,000 मतों से चुनाव हार गए। वहीं बृजेश पाठक ने लखनऊ कैंट से जीत हासिल की।
  • हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा गठबंधन ने 403 सीटों में से 273 सीटें जीती है। वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन को 125 सीटें, कांग्रेस को 2, बसपा को 1 और अन्य को 2 सीटें हासिल हुई।
  • महाराजपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक सतीश महाना 18वीं उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष (स्पीकर) चुने गए हैं।
  • समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को विधान सभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया। वे करहल विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।

अन्य तथ्य: योगी आदित्यनाथ पांच साल का पूरा कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में वापसी करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

  • हालांकि, उत्तर प्रदेश में पूर्व में चार मुख्यमंत्री सत्ता में लौटे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी पूरे पांच साल के पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री नहीं था। ये थे सम्पूर्णानंद (1957), चंद्रभानु गुप्ता (1962), हेमवती नंदन बहुगुणा (1974) और नारायण दत्त तिवारी (1985)।
  • नारायण दत्त तिवारी 1985 में लगातार कार्यकाल जीतने वाले उत्तर प्रदेश (अविभाजित) के अंतिम मुख्यमंत्री थे। इससे योगी आदित्यनाथ 37 वर्षों में सत्ता बरकरार रखने वाले राज्य के पहले मुख्यमंत्री बन गए।

उत्तर प्रदेश में आठ आयुष अस्पतालों का उद्घाटन

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 दिसंबर, 2021 को राज्य में आठ नए, 50-बेड के एकीकृत आयुष अस्पतालों का उद्घाटन किया।

  • नए आयुष अस्पताल देवरिया, कौशाम्बी, सोनभद्र, लखनऊ, कानपुर, संत कबीर नगर, कानपुर देहात, ललितपुर में स्थित हैं और इन्हें 72 करोड़ रुपये की सामूहिक लागत से बनाया गया है।
  • आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत केंद्र द्वारा राज्य को आवंटित 553.36 करोड़ रुपए भी जारी किए।
  • उन्होंने अयोध्या में 'आयुर्वेद के लिए एक नए आयुष शैक्षणिक संस्थान' की आधारशिला भी रखी, जिसे 49.83 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।
  • राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुल 500 नए ‘आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों’ का भी उद्घाटन किया गया।
  • उन्नाव, श्रावस्ती, हरदोई, गोरखपुर, संभल और मिर्जापुर में बनने वाले छ: नए 50 बिस्तरों वाले अस्पतालों की भी आधारशिला रखी गई।
Showing 1-10 of 38 items.