बटेश्वर में 148 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

  • 27 Dec 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर, 2023 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर (आगरा) में 148 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

  • भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • मुख्यमंत्री ने वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उनके नाम पर बने सांस्कृतिक संकुल केंद्र (म्यूजियम) का लोकार्पण किया।
  • साथ-ही बटेश्वर से गोवर्धन के लिए हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर आगरा-मथुरा हेलीपोर्ट सेवा का शुभारंभ किया।
  • 12 दिसंबर, 2023 को हेलीकॉप्टर सेवा संचालन के संबंध में पर्यटन विभाग और राजस एयरो स्पोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता किया गया था।