अयोध्या के लिए 8 नई उड़ान सेवाएं शुरू

  • 03 Feb 2024

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 फरवरी, 2024 से उत्तर प्रदेश में अयोध्या के लिए 8 नई उड़ान सेवाएं शुरू की।

  • स्पाइस जेट द्वारा संचालित नई उड़ान सेवाएं अयोध्या को दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु से जोड़ेंगी।
  • हाल ही में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा मिला है और वहां आर्थिक और सामाजिक विकास के अवसर बढ़े हैं।
  • 30 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम के नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।