चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री

  • 03 Feb 2024

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने 2 फरवरी, 2024 को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

  • 31 जनवरी, 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने।
  • राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल के सत्यानन्द भोक्ता ने भी मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य हैं।
  • चंपई सोरेन, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक चुने गए। 1995 में चंपई सोरेन पहली बार 11वीं बिहार विधानसभा में सरायकेला से विधायक बने।
  • 82 सदस्यीय झारखण्ड विधान सभा में झामुमो को 29, कांग्रेस को 17, भाकपा-माले को 1, और राजद को 1 सीट प्राप्त है। वहीं भाजपा (26) सहित विपक्ष को 32 प्राप्त हैं।