लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’

  • 03 Feb 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 फरवरी, 2024 को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की।

  • 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को वर्तमान पाकिस्तान के कराची में हुआ था।
  • आडवाणी 5 बार लोक सभा के और 4 बार राज्य सभा के सदस्य रहे।
  • आडवाणी पहली बार वर्ष 1977 से 1979 तक केन्द्रीय सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
  • 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में देश के 7वें उपप्रधानमंत्री रहे।
  • इससे पूर्व 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार में गृहमंत्री रहे।
  • 1992 का अयोध्या राममंदिर आंदोलन उनके नेतृत्व में हुआ।