उत्तर प्रदेश में 928 पीएम श्री स्कूलों का शुभारंभ

  • 05 Jan 2024

4 जनवरी, 2024 को केन्द्रीय शिक्षा तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश में 928 ‘पीएम श्री’ (PM SHRI) स्कूलों का शुभारंभ किया।

  • पीएम श्री योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसे वर्ष 2022 में शुरू किया गया।
  • इस योजना के माध्यम से 5 वर्षों में पूरे भारत के 14,500 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा एवं नई शिक्षा नीति (NEP) से जोड़ा जाएगा।
  • राज्य में पीएम श्री के तहत 1000 से अधिक स्कूलों का उन्नयन और आधुनिकीकरण इस दिशा में एक कदम है।
  • पहले चरण में, उत्तर प्रदेश के 928 सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना में शामिल किया जा रहा है, जिसमें 81 केन्द्रीय और जवाहर नवोदय विद्यालय शामिल हैं।
  • पूरे राज्य में 1,753 स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों के रूप में अपग्रेड करने के लिए चुना गया है।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य प्रारंभिक बचपन की देखभाल, शिक्षक प्रशिक्षण को मजबूत करना, मौजूदा परीक्षा प्रणाली और शिक्षा में सुधार जैसे आवश्यक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • देश के 26 करोड़ छात्रों में से, लगभग 20 प्रतिशत उत्तर प्रदेश राज्य के हैं।