विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (WESP) 2024 रिपोर्ट

  • 05 Jan 2024

आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के यूएन विभाग (UN DESA) ने 4 जनवरी, 2024 को ‘विश्व आर्थिक स्थिति एवं सम्भावनाएं 2024’ (World Economic Situation and Prospects) नामक रिपोर्ट प्रकाशित की।

  • संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था 2024 में 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।
  • मजबूत घरेलू मांग और विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्रों में मजबूती से भारत की आर्थिक वृद्धि दर में बढ़त का अनुमान लगाया गया है।
  • यूएन ने 2023 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।
  • हालांकि, वर्ष 2025 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण एशिया का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2024 में 5.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।
  • रिपोर्ट में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2023 के अनुमानित 2.7 प्रतिशत से घटकर वर्ष 2024 में 2.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है।