अंतर्देशीय मत्स्य पालन में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर

  • 23 Nov 2023

उत्तर प्रदेश ने अंतर्देशीय मत्स्य पालन (मैदानी क्षेत्र) में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। विश्व मत्स्य पालन दिवस के अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की ओर से राज्यों की रेटिंग जारी की गई।

  • उत्तर प्रदेश को यह अवार्ड अहमदाबाद में 21 -22 नवंबर, 2023 को हुए ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया-2023 में प्रदान किया गया।
  • वर्ष 2022 में जहां प्रदेश में मत्स्य उत्पादन 8.9 लाख मीट्रिक टन था, वहीं वर्ष 2023 में 9.15 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन किया गया।
  • इसी तरह मत्स्य बीज उत्पादन वर्ष 2022 में जहां 27,128 लाख मीट्रिक टन था, वर्ष 2023 में अब तक यह 36,187 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है।
  • प्रदेश में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत वर्तमान में 21 परियोजनाएं चल रही हैं।