जोज़िला सुरंग परियोजना

  • 01 Aug 2025

31 जुलाई, 2025 को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर में बन रही जोज़िला सुरंग (Zojila Tunnel) की पूर्णता की समय-सीमा बढ़ाकर अब फरवरी 2028 कर दी गई है।

मुख्य तथ्य:

  • कार्य की प्रगति: सुरंग का 64% भौतिक कार्य पूरा हो चुका है; परियोजना की कुल लागत 6,809 करोड़ रुपए है, जिसमें से अब तक 3,934.42 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।
  • पूर्व निर्धारित लक्ष्य: जोज़िला सुरंग पहले सितंबर 2026 तक पूरी होनी थी, परंतु कोविड-19 महामारी, 2024 में सोनमर्ग टनल (Z-Morh/Sonamarg Tunnel) परियोजना पर आतंकी हमले और अत्यंत प्रतिकूल मौसम के कारण विलंब हुआ।
  • परियोजना की विशेषताएँ: यह 13.153 किमी लंबी, 7.57 मीटर ऊँची, दो-लेन, यू-आकार की एकल टनल है, जो जोज़िला दर्रे के नीचे समुद्र सतह से 11,578 फीट की ऊँचाई पर बनी है; इसमें अत्याधुनिक SCADA, सीसीटीवी, रेडियो कंट्रोल, अपराजेय विद्युत आपूर्ति व वेंटिलेशन की सुविधा होगी।
  • रोजगार और स्थानीय भागीदारी: परियोजना में कुल 1,141 श्रमिक नियुक्त, जिनमें 77% जम्मू-कश्मीर एवं 28% गंदेरबाल जिले के हैं।
  • सामरिक महत्त्व: सुरंग बनने के बाद श्रीनगर-कारगिल-लेह राजमार्ग पर सालभर (all-weather) यातायात संभव होगा—यह असैन्य नागरिकों और सैन्य बलों के लिए रणनीतिक व आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।