एम.एस. स्वामीनाथन जन्म शताब्दी विज्ञान सम्मेलन
- 01 Aug 2025
6 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (MSSRF) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जो प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी को समर्पित है।
मुख्य तथ्य:
- सम्मेलन का आयोजन: 7-9 अगस्त, 2025 तक ‘एवरग्रीन रेवोल्यूशन – पाथवे फॉर बायोहैप्पीनेस’ थीम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, जिसमें 30 अंतरराष्ट्रीय वक्ता, 120 राष्ट्रीय विशेषज्ञ, व 300 किसान भाग लेंगे।
- मुख्य विमोचन एवं सम्मान: प्रधानमंत्री स्वामीनाथन की पुस्तक ‘इन सर्च ऑफ बायोहैप्पीनेस’ का पुनर्मुद्रण, ‘द हिंदू’ की स्मरणीय वॉल्यूम, एक डाक टिकट और ₹100 का स्मारक सिक्का जारी करेंगे।
- पुरस्कार की शुरुआत: सम्मेलन में एम.एस. स्वामीनाथन अवार्ड फॉर फूड एंड पीस (USD 25,000 की धनराशि सहित) का प्रथम संस्करण प्रदान किया जाएगा, जिसे MSSRF और The World Academy of Sciences ने संस्थापित किया है।
- नवाचार को बढ़ावा: MSSRF और सोशल अल्फ़ा ‘एग्रीटेक ग्रैंड चैलेंज’ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक चरण के नवाचारों के लिए ₹1 करोड़ तक की ग्रांट दी जाएगी।
- एम.एस.एस.आर.एफ. (MSSRF):
- यह एम.एस. स्वामीनाथन द्वारा स्थापित किया गया था और इसका मुख्यालय चेन्नई, भारत में है।
- यह कृषि, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम करता है।
- द वर्ल्ड एकेडमी ऑफ साइंसेज (TWAS):
- यह विकासशील देशों में विज्ञान को मजबूत करने के लिए समर्पित एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
- इसका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।
- TWAS वैज्ञानिकों को छात्रवृत्ति और पुरस्कार प्रदान करता है है।
- TWAS का मुख्यालय इटली के ट्राइएस्ते में है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे