उत्तर प्रदेश में पोषण युक्त पशु चारा निर्माण के लिए ब्राजील से समझौता

  • 08 Nov 2023

डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर 6 नवंबर, 2023 को ब्राजील की 2 कंपनियों के साथ आनंदा डेयरी ने समझौता किया।

  • प्रदेश की आनंदा डेयरी ने ब्राजीलियन कंपनी ‘अमेरिया पजोरा’ और ‘बीएच एम्ब्रियोस’ के साथ समझौता किया।
  • इस समझौते के तहत पोषणयुक्त पशुचारा निर्माण और गो-वंश नस्ल सुधार की दिशा में काम होगा। दुधारू पशुओं के पोषण और प्रजनन में उन्नत तकनीक से मदद मिलेगी।
  • आनंदा डेयरी की शुरुआत वर्ष 1989 में सियाना फैक्टरी, बुलंदशहर से की गई।
  • विगत 2 वर्षों में भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोगुना हो गया है।
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत से ब्राजील को 4.5 बिलियन डॉलर का निर्यात किया गया और ब्राजील से भारत द्वारा 7.14 बिलियन डॉलर का आयात हुआ है।