बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) 'प्रलय' का सफल परीक्षण

  • 08 Nov 2023

7 नवंबर, 2023 को ओडिशा तट के पास अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) 'प्रलय' का सफल परीक्षण किया गया।

  • 'प्रलय' मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह मिसाइल, हवा में एक निश्चित सीमा तय करने के बाद अपना मार्ग बदलने में सक्षम है।
  • ‘प्रलय’ 350-500 किमी. की कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी भार क्षमता 500-1,000 किलोग्राम है।
  • ठोस-ईंधन चालित यह मिसाइल ‘पृथ्वी डिफेन्स व्हीकल’ (PDV) पर आधारित है। मिसाइल के वॉरहेड में 6 प्रकार के हथियार लगाए जा सकते हैं।
  • ‘प्रलय’ को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और नियंत्रण रेखा (LOC) पर तैनाती के लिए विकसित किया गया है।