CSIR-IIIM जम्मू को मिला ‘डिडैक इंडिया अवार्ड्स 2026

  • 27 Nov 2026

27 नवंबर 2026 को बेंगलुरु में आयोजित 'डिडैक इंडिया 2026' में CSIR-भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान (CSIR-IIIM), जम्मू ने उच्च शिक्षा एवं कौशल श्रेणी का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता।

  • पुरस्कार की श्रेणी: CSIR-IIIM को कौशल विकास और अनुभवात्मक शिक्षा के लिए 'पायनियरिंग इंस्टीट्यूशन ऑफ द ईयर – हायर एजुकेशन एंड स्किल्स' तथा 'टॉर्चबियरर' सम्मान मिला।
  • CSIR एकीकृत कौशल पहल: संस्थान ने उद्योग-आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण और आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों के संचालन द्वारा युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • डिडैक इंडिया 2026 सम्मेलन: 25 से 27 नवंबर 2026 तक बेंगलुरु में आयोजित इस सम्मेलन में 19 देशों के मंत्री, 500+ उद्योग भागीदार और लगभग 1,000 शिक्षण संस्थान शामिल हुए।