असमिया फिल्म 'आदिशक्ति' ने लास वेगास इंडी अवॉर्ड्स में जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार

  • 23 Nov 2026

21 नवंबर 2026 को बितोपन कश्यप द्वारा निर्देशित असमिया फीचर फिल्म 'आदिशक्ति' (Adishakti) ने अमेरिका के लास वेगास इंडी अवॉर्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' का पुरस्कार जीता।

  • 'आयरा मोशन पिक्चर्स' (Ayra Motion Pictures) के बैनर तले निर्मित इस असमिया फीचर फिल्म का निर्देशन बितोपन कश्यप ने किया है।
  • जयपुर फिल्म महोत्सव में 3 पुरस्कार: इससे पहले नई दिल्ली के ग्लोबल सिने कॉन्फ्लुएंस में 'जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' (JIFF) द्वारा फिल्म ने तीन सम्मान जीते थे।
  • प्रमुख विजेता कलाकार: JIFF में 'आदिशक्ति' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (विशेष पहचान), डॉ. अर्शिया महंत को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री तथा इंद्राणी बरुआ को सर्वश्रेष्ठ मौलिक कहानी का पुरस्कार मिला।

अन्य तथ्य

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार। जाह्नु बरुआ निर्देशित असमिया फिल्म ‘हलोधिया चोराये बाओधान खाय’ को 1987 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए स्वर्ण कमल मिला था। यह सम्मान 1988 में प्रदान किया गया।
  • असमिया सिनेमा की शुरुआत। असमिया सिनेमा की शुरुआत वर्ष 1935 में ज्योतिप्रसाद अगरवाला द्वारा निर्देशित पहली असमिया फिल्म ‘जोयमती’ से हुई थी।