COP31: जलवायु वार्ता बिना समझौते समाप्त

  • 23 Nov 2026

22 नवंबर 2026 को तुर्किये के अंताल्या में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (COP31) जीवाश्म ईंधन और जलवायु वित्त पर देशों के बीच गहरे मतभेदों के कारण बिना अंतिम समझौते के समाप्त हो गया।

  • आयोजन: COP31 का आयोजन 9–20 नवंबर 2026 तक अंताल्या, तुर्किये में निर्धारित था। हालांकि, मतभेदों के कारण वार्ता लगभग दो दिन अतिरिक्त चली और 22 नवंबर को समाप्त हुई।
  • जीवाश्म ईंधन पर विवाद: 19 नवंबर को जारी संशोधित मसौदे से जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने संबंधी सभी स्पष्ट संदर्भ हटा दिए गए। इससे यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने विरोध किया।
  • जलवायु वित्त: विकासशील देशों के लिए प्रतिवर्ष 120 अरब डॉलर के बाध्यकारी अनुकूलन वित्त लक्ष्य को हटाकर 2035 तक इसे कम से कम तीन गुना करने का सामान्य प्रस्ताव रखा गया।
  • 1.5°C तापमान लक्ष्य: मसौदे में स्वीकार किया गया कि वैश्विक तापमान वृद्धि के 1.5°C से अधिक होने की आशंका है। हालांकि, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधन से दूर जाने का स्पष्ट रोडमैप नहीं बन सका।
  • 35-बाय-35 लक्ष्य: तुर्किये ने 2035 तक वैश्विक अंतिम ऊर्जा खपत में बिजली की हिस्सेदारी लगभग 23% से बढ़ाकर 35% करने का प्रस्ताव रखा किन्तु स्वीकार नहीं