सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
सुनील भारती मित्तल को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- 30 Oct 2026
28 अक्टूबर, 2026 को भारतीय उद्योगपति सुनील भारती मित्तल को भारत-फ्रांस आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में योगदान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
मुख्य तथ्य
- सम्मान की श्रेणी: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष मित्तल को ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ की शेवेलियर (Chevalier/नाइट) श्रेणी में सम्मानित किया गया।
- सम्मान समारोह: नई दिल्ली स्थित फ्रांसीसी राजदूत के आधिकारिक आवास पर आयोजित समारोह में भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथू ने उन्हें सम्मान चिह्न प्रदान किया।
- सम्मान का आधार: दूरसंचार, डिजिटल अवसंरचना और उपग्रह संचार में योगदान तथा भारत और फ्रांस के बीच दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान दिया गया।
- व्यावसायिक सहयोग: मित्तल ने फ्रांस की बीमा कंपनी AXA और दूरसंचार उपकरण निर्माता अल्काटेल-ल्यूसेंट के साथ साझेदारी के माध्यम से दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को मजबूत किया।
- उपग्रह संचार में सहयोग: भारती समूह ने फ्रांस की उपग्रह संचार कंपनी यूटेलसैट (Eutelsat) में निवेश किया है। मित्तल इस कंपनी के उपाध्यक्ष हैं।
- यूटेलसैट में हिस्सेदारी: भारती स्पेस लिमिटेड की यूटेलसैट में 17.88% हिस्सेदारी है, जिससे वह कंपनी की सबसे बड़ी निजी शेयरधारक है।
- ऐतिहासिक साझेदारी: वर्ष 1992 में फ्रांसीसी कंपनी कॉम्पैनी जेनराल दे ज़ो (Compagnie Générale des Eaux) ने भारत में मोबाइल दूरसंचार विकसित करने के लिए भारती समूह से साझेदारी की थी।
- सम्मान की घोषणा: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मित्तल को इस सम्मान के लिए नामित किया था। इसकी आधिकारिक घोषणा 12 अक्टूबर, 2026 को हुई थी।


