बिहार संग्रहालय को विश्व में नौवाँ स्थान

  • 30 Oct 2026

28 अक्टूबर, 2026 को जर्मनी की ‘वर्थ अ जर्नी’ द्वारा जारी विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों की 2026 की सूची में बिहार संग्रहालय को नौवाँ स्थान मिला।

मुख्य तथ्य

  • एशिया में प्रथम: पटना स्थित बिहार संग्रहालय इस रैंकिंग में एशिया का सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाला तथा सूची में शामिल भारत का एकमात्र संग्रहालय है।
  • रैंकिंग जारीकर्ता: जर्मनी के म्यूनिख स्थित स्वतंत्र यात्रा गाइड ‘वर्थ अ जर्नी’ (Worth a Journey) ने ‘द वर्ल्ड्स 100 बेस्ट म्यूजियम्स 2026’ सूची प्रकाशित की।
  • वैश्विक तुलना: बिहार संग्रहालय ने न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (10वाँ स्थान) और पेरिस के लूव्र संग्रहालय (31वाँ स्थान) से बेहतर रैंक प्राप्त की।
  • शीर्ष तीन संग्रहालय: मेक्सिको सिटी का राष्ट्रीय मानवविज्ञान संग्रहालय प्रथम, मैड्रिड का प्राडो संग्रहालय द्वितीय और डेनमार्क का लुइसियाना आधुनिक कला संग्रहालय तृतीय स्थान पर रहा।
  • अन्य प्रमुख स्थान: रूस का स्टेट हर्मिटेज संग्रहालय चौथे और ऑस्ट्रिया का कुन्स्टहिस्टोरिशेस संग्रहालय पाँचवें स्थान पर रहा।
  • संग्रहालय की विशेषता: बिहार संग्रहालय में पाषाण युग से आधुनिक काल तक की ऐतिहासिक विरासत, प्राचीन मूर्तियाँ, सिक्के, पांडुलिपियाँ और क्षेत्रीय लोककलाएँ प्रदर्शित हैं।
  • रैंकिंग का आधार: यात्रा गाइड के अनुसार, मूल्यांकन में संग्रहालयों से संबंधित आँकड़ों के विश्लेषण, आगंतुक अनुभवों और स्थल-आधारित आकलन को सम्मिलित किया गया।
  • वैश्विक सूची का विस्तार: वर्ष 2026 की सूची में एशिया के 10 और यूरोप के 55 संग्रहालय शामिल हैं।