ब्रिटिश अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

  • 30 Oct 2026

28 अक्टूबर, 2026 को प्रसिद्ध ब्रिटिश अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे स्टार ट्रेक और एक्स-मेन में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध थे।

मुख्य तथ्य

  • निधन का कारण: उनके प्रवक्ता केली बुश नोवाक के अनुसार, स्टीवर्ट अल्जाइमर रोग (Alzheimer’s Disease) और लेवी बॉडी डिमेंशिया (Lewy Body Dementia) से पीड़ित थे।
  • जन्म: उनका जन्म 13 जुलाई, 1940 को इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर स्थित मिरफील्ड में हुआ था।
  • रंगमंच से शुरुआत: उन्होंने ब्रिटिश रंगमंच से अभिनय यात्रा शुरू की और रॉयल शेक्सपियर कंपनी से जुड़कर शेक्सपियर के अनेक प्रसिद्ध नाटकों में अभिनय किया।
  • स्टार ट्रेक में भूमिका: उन्होंने 1987–1994 की टेलीविजन श्रृंखला स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जेनरेशन में कैप्टन जीन-ल्यूक पिकार्ड की भूमिका निभाई।
  • एक्स-मेन में भूमिका: वर्ष 2000 की फिल्म एक्स-मेन में उन्होंने प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर (प्रोफेसर एक्स) की भूमिका निभाई। बाद की कई फिल्मों में भी यह किरदार निभाया।
  • अन्य प्रमुख कार्य: उन्होंने मैकबेथ, हैमलेट, किंग लियर और वेटिंग फॉर गोडो जैसे रंगमंचीय नाटकों में अभिनय किया।
  • सम्मान: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने वर्ष 2010 में नाट्यकला में योगदान के लिए उन्हें नाइटहुड प्रदान किया। उन्हें लॉरेंस ओलिवियर पुरस्कार और ग्रैमी पुरस्कार भी मिले।