अटलांटा में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक

  • 30 Oct 2026

30 अक्टूबर, 2026 को अमेरिका के अटलांटा शहर में दो दिवसीय G20 विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हुई। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कर रहे हैं।

मुख्य तथ्य

  • आयोजन एवं मेजबानी: बैठक 30–31 अक्टूबर को अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित है। इसकी मेजबानी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो कर रहे हैं।
  • प्रमुख एजेंडा: बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं की मजबूती, आर्थिक स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा पर चर्चा निर्धारित है।
  • समुद्री मार्गों की सुरक्षा: अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य सहित महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर निर्बाध नौवहन को ऊर्जा, खाद्य और उर्वरक आपूर्ति के लिए आवश्यक बताया है।
  • महत्त्वपूर्ण खनिज: ऊर्जा प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण के लिए आवश्यक महत्त्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को भी बैठक के आर्थिक सुरक्षा एजेंडे में शामिल किया गया है।
  • क्वाड बैठक: जयशंकर G20 बैठक के दौरान भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की क्वाड बैठक में भी भाग लेंगे।
  • द्विपक्षीय वार्ताएँ: विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
  • आगामी G20 शिखर सम्मेलन: अमेरिका 14–15 दिसंबर, 2026 को मियामी में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।