विजय शंकर FICCI के निर्वाचित अध्यक्ष घोषित

  • 30 Oct 2026

29 अक्टूबर, 2026 को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति ने सनमार समूह के अध्यक्ष विजय शंकर को वर्ष 2026–27 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष (President-Elect) घोषित किया।

मुख्य तथ्य

  • नियुक्ति संबंधी निर्णय: मुंबई में आयोजित FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में विजय शंकर को आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुना गया।
  • कार्यभार ग्रहण: विजय शंकर 18–19 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में प्रस्तावित FICCI की वार्षिक आम बैठक एवं अधिवेशन के समापन के बाद अध्यक्ष पद संभालेंगे।
  • वर्तमान पदाधिकारी: वे वर्तमान में FICCI के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं और अध्यक्ष पद पर अनंत गोयनका का स्थान लेंगे।
  • व्यावसायिक पृष्ठभूमि: विजय शंकर चेन्नई स्थित सनमार समूह के अध्यक्ष हैं। समूह रसायन, विशेष रसायन, इंजीनियरिंग, इस्पात ढलाई और जहाजरानी क्षेत्रों में कार्यरत है।
  • अन्य प्रमुख पद: वे केमप्लास्ट सनमार लिमिटेड के अध्यक्ष तथा टीवीएस मोटर कंपनी और लार्सन एंड टुब्रो के निदेशक मंडलों में स्वतंत्र निदेशक हैं।