सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
राष्ट्रपति ने प्रदान किए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025
- 13 Nov 2026
13 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन हेतु राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 तथा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए।
मुख्य तथ्य
- अर्जुन पुरस्कार (नियमित): वर्ष 2025 के लिए तेजस्विन शंकर, दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, राजकुमार पाल और पूजा सहित कुल 17 खिलाड़ियों को नियमित अर्जुन पुरस्कार दिया गया।
- अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम): वर्ष 1962 के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी इसाया अरुमैनायगम को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) से सम्मानित किया गया।
- द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित): उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण हेतु परवीर सिंह (एथलेटिक्स), छोटे लाल यादव (बॉक्सिंग) और नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग) को नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला।
- द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम): कुश्ती प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार और बॉक्सिंग प्रशिक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव को लाइफटाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया।
- राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: पैरा-खेलों के विकास में योगदान हेतु जून 2017 में स्थापित 'आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे' को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 दिया गया।
- तेनजिंग नोर्गे साहसिक पुरस्कार 2024: स्काजंग रिगजिन (लद्दाख), बलजीत कौर (हिमाचल), रिमो साहा (पश्चिम बंगाल-जल साहस) और शिव प्रसाद चमोली (उत्तराखंड-लाइफटाइम) को सम्मानित किया गया।
- उत्तर प्रदेश से सम्बंधित पुरस्कार विजेता
| खिलाड़ी / प्रशिक्षक का नाम | राज्य एवं संबंधित जिला | खेल / अनुशासन | प्राप्त पुरस्कार |
| राजकुमार पाल | उत्तर प्रदेश (गाजीपुर) | हॉकी | अर्जुन पुरस्कार, 2025 |
| प्रियंका गोस्वामी | उत्तर प्रदेश (मेरठ / मुजफ्फरनगर) | एथलेटिक्स (रेस वॉक) | अर्जुन पुरस्कार, 2025 |
| अखिल श्योराण | उत्तर प्रदेश (बागपत) | शूटिंग (50m राइफल 3 पोजीशन) | अर्जुन पुरस्कार, 2025 |
| अरविंद सिंह | उत्तर प्रदेश (बुलंदशहर) | रोइंग (नौकायन) | अर्जुन पुरस्कार, 2025 |
| छोटे लाल यादव | उत्तर प्रदेश (वाराणसी) | बॉक्सिंग (मुक्केबाजी कोच) | द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित), 2025 |
| धर्मेंद्र सिंह यादव | उत्तर प्रदेश (मूल निवासी / सेना) | बॉक्सिंग (मुक्केबाजी कोच) | द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम), 2025 |
| परवीर सिंह | यूपी कनेक्शन (मेरठ की अन्नू रानी के कोच) | एथलेटिक्स कोच | द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित), 2025 |


