सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
16 जनजातीय हॉटस्पॉट में औषधीय पौधों के संरक्षण की पहल
- 13 Nov 2026
जनजातीय कार्य मंत्रालय ने CSIR-NBRI (लखनऊ) के सहयोग से 12 नवंबर, 2026 को ओडिशा के कोरापुट स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में तीन वर्षीय राष्ट्रीय परियोजना का शुभारंभ किया।
मुख्य तथ्य
- परियोजना शीर्षक: इसका नाम 'भारत के जनजातीय हॉटस्पॉट में सतत जनजातीय आजीविका के लिए एकीकृत संरक्षण, कृषि-प्रौद्योगिकी और जैव-संसाधन उद्यम विकास' रखा गया है।
- प्रमुख उपस्थिति: उद्घाटन समारोह में ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार शसानी और CSIR-NBRI के मुख्य वैज्ञानिक व प्रधान अन्वेषक डॉ. शरद कुमार श्रीवास्तव शामिल हुए।
- यूपी और एमपी के हॉटस्पॉट: 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 16 चयनित जनजातीय हॉटस्पॉट में उत्तर प्रदेश का 'सोनभद्र' और मध्य प्रदेश का 'अनूपपुर' जिला शामिल किया गया है।
- अन्य प्रमुख क्षेत्र: इसमें ओडिशा के 3 (कोरापुट, कंधमाल, बलांगीर), महाराष्ट्र के 2 (गढ़चिरौली, नासिक), पूर्वी सिंहभूम (झारखंड), नारायणपुर (छत्तीसगढ़), कारगिल (लद्दाख) व धारचूला (उत्तराखंड) शामिल हैं।
- प्रमुख लक्ष्य: परियोजना के तहत 200–300 औषधीय प्रजातियों का दस्तावेजीकरण, 30–40 संकटग्रस्त (RET) प्रजातियों का प्रसार तथा 16 सामुदायिक नर्सरियों व 16 बीज बैंकों की स्थापना होगी।
- रोपण सामग्री वितरण: औषधीय पौधों के संरक्षण और सतत खेती को बढ़ावा देने हेतु जनजातीय समुदायों को 40,000 से 50,000 उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री वितरित की जाएगी।
- सोनभद्र में सर्वेक्षण (UP विशेष): अक्टूबर 2026 में CSIR-NBRI ने सोनभद्र के 12 गांवों के 146 आदिवासियों से संवाद कर 200 औषधीय नमूने और 25 जीवित ऑर्किड एकत्र किए।
- तकनीकी सत्र: कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक ज्ञान को आर्थिक अवसरों में बदलने के लिए 'जनजातीय ज्ञान से उद्यम तक' शीर्षक से विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किया गया।


