अंतरिक्ष AI-ELINT तारामंडल हेतु TDB व एस्ट्रोम में समझौता

  • 13 Nov 2026

12 नवंबर, 2026 को प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (TDB) ने स्वदेशी अंतरिक्ष-आधारित एआई-इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस (AI-ELINT) उपग्रह तारामंडल विकसित करने हेतु बेंगलुरु की 'एस्ट्रोम टेक्नोलॉजीज' के साथ 64.05 करोड़ रुपये का समझौता किया।

मुख्य तथ्य

  • कुल परियोजना लागत: 128.11 करोड़ रुपये की इस राष्ट्रीय सुरक्षा परियोजना हेतु अनुसंधान, विकास और नवाचार (RDI) फंड से वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय ऋण (OCD) प्रदान किया जाएगा।
  • प्रौद्योगिकी तैयारी स्तर: इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण स्वदेशी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों को प्रयोगशाला स्तर (TRL-4) से पूर्ण परिचालन स्तर (TRL-9) तक आगे बढ़ाना है।
  • माइक्रोसैटेलाइट की तैनाती: परियोजना के तहत पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में निरंतर निगरानी हेतु 50 किलोग्राम वर्ग के 'AI-ELINT' माइक्रोसैटेलाइट विकसित और तैनात किए जाएंगे।
  • तीन प्रमुख घटक: इस प्रणाली में स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस (ELINT) पेलोड, एआई-आधारित ग्राउंड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर और अंतर-उपग्रह संचार लिंक (Inter-Satellite Link) का एकीकरण शामिल है।