54वें अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स 2026

  • 28 Nov 2026

23 नवंबर 2026 को न्यूयॉर्क में आयोजित 54वें अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में ब्रिटेन ने सर्वाधिक 9 पुरस्कार जीते; फ्रांस की 'कैरेमे' को सर्वश्रेष्ठ ड्रामा पुरस्कार मिला।

  • प्रमुख श्रेणी विजेता: फ्रांस की 'कैरेमे' (Carême) सर्वश्रेष्ठ ड्रामा तथा अर्जेंटीना की 'डिवीजन पालेर्मो–सीजन 2' सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज चुनी गई; 16 श्रेणियों में ब्रिटेन को सर्वाधिक 9 ट्रॉफी मिलीं।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार: ब्रिटेन के बॉबी स्कोफील्ड (अनफॉरगिवेबल) ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा बेल्जियम की मोना मीना लियोन (होली श!ट) ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
  • दो विशेष सम्मान: नेटफ्लिक्स की चीफ कंटेंट ऑफिसर बेला बजरिया को 'फाउंडर्स अवार्ड' तथा ऑस्ट्रियाई मीडिया कार्यकारी गेरहार्ड ज़ीलर को 'डायरेक्टोरेट अवार्ड' प्रदान किया गया।
  • भारतीय नामांकन व निराशा: भारत के दो नामांकन—कॉमेडी में वीर दास (फूल वॉल्यूम) और ड्रामा में सोनीलिव की सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब'—कोई पुरस्कार नहीं जीत सके।
  • 54वें अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स 2026: प्रमुख विजेताओं की सूची

श्रेणी (Category)

विजेता कार्यक्रम / कलाकार

देश

सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज

कैरेमे (Carême)

फ्रांस

सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज

डिवीजन पालेर्मो – सीजन 2

अर्जेंटीना

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

बॉबी स्कोफील्ड (Unforgivable)

यूनाइटेड किंगडम

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

मोना मीना लियोन (Holy Sh!t)

बेल्जियम

टीवी मूवी / मिनी-सीरीज

प्रिजनर 951 (Prisoner 951)

यूनाइटेड किंगडम

डॉक्यूमेंट्री

लुई थेरॉक्स: द सेटलर्स

यूनाइटेड किंगडम

स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री

द फिलिप्सटाउन वायरकार ग्रां प्री

दक्षिण अफ्रीका

टेलिनोवेला (Telenovela)

लेयला (Leyla)

तुर्किये

अंतरराष्ट्रीय एमी फाउंडर्स अवार्ड

बेला बजरिया (Netflix CCO)

विशेष सम्मान

अंतरराष्ट्रीय एमी डायरेक्टोरेट अवार्ड

गेरहार्ड ज़ीलर (Gerhard Zeiler)

विशेष सम्मान

  • अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स: न्यूयॉर्क स्थित 'इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज' (IATAS) द्वारा प्रदत्त ये पुरस्कार अमेरिका से बाहर निर्मित उत्कृष्ट टीवी कार्यक्रमों को मिलते हैं।
  • भारत की पूर्व जीत: भारत के वीर दास ने वर्ष 2023 में 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीता था।