भारत वर्ष 2030 में ITU के PP-30 सम्मेलन की मेजबानी करेगा

  • 28 Nov 2026

28 नवंबर 2026 को दोहा (कतर) में आयोजित ITU सम्मेलन (PP-26) में वर्ष 2030 के पूर्ण अधिकार प्राप्त सम्मेलन (PP-30) की मेजबानी का भारत का प्रस्ताव औपचारिक रूप से स्वीकृत हुआ।

मुख्य तथ्य

  • पूर्ण अधिकार प्राप्त सम्मेलन (Plenipotentiary Conference) संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी 'अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ' (ITU) की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था है, जो प्रति चार वर्ष में आयोजित होती है।
  • केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो संदेश के माध्यम से सदस्य देशों, नीति-निर्माताओं और वैश्विक दूरसंचार विशेषज्ञों को वर्ष 2030 के सम्मेलन हेतु भारत आमंत्रित किया।
  • इस सम्मेलन में भारत को वर्ष 2027–2030 कार्यकाल के लिए 48-सदस्यीय ITU परिषद में पुनः निर्वाचित होने के साथ ही अगले महासम्मेलन की मेजबानी भी मिली।
  • यह मेजबानी वैश्विक दूरसंचार मानकीकरण, रेडियो स्पेक्ट्रम समन्वय, समावेशी डिजिटल विकास और 6G जैसी भविष्य की प्रौद्योगिकियों को आकार देने में भारत की भूमिका सुदृढ़ करेगी।