सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
सैम ने जीता कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF पुस्तक पुरस्कार 2026
- 28 Nov 2026
27 नवंबर 2026 को स्कॉटिश इतिहासकार सैम डेलरिम्पल को उनकी पहली पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स' के लिए 'कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF पुस्तक पुरस्कार 2026' का विजेता घोषित किया गया।
मुख्य तथ्य
- विजेता पुस्तक का विषय: हार्परकॉलिन्स फोर्थ एस्टेट द्वारा प्रकाशित 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टिशन्स एंड द मेकिंग ऑफ मॉडर्न एशिया' बर्मा से अदन तक ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य के पाँच विभाजनों का विश्लेषण करती है।
- पुरस्कार राशि व समारोह: न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) द्वारा प्रदत्त इस पुरस्कार में ₹15 लाख नकद, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र शामिल हैं, जो 12 दिसंबर 2026 को बेंगलुरु साहित्य महोत्सव में दिए जाएंगे।
- चयन निर्णायक मंडल (Jury): नीरजा गोपाल जयल की अध्यक्षता वाली 7-सदस्यीय जूरी (एन. चंद्रशेखरन, श्रीनाथ राघवन, निरुपमा राव आदि शामिल) ने 5 शॉर्टलिस्ट पुस्तकों में से इसका चयन किया।
- लेखक का परिचय: दिल्ली में पले-बढ़े स्कॉटिश इतिहासकार एवं फिल्म निर्माता सैम डेलरिम्पल ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से फारसी और संस्कृत का अध्ययन किया है।
- 28 अक्टूबर, 2026 को न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF पुस्तक पुरस्कार 2026 (नौवाँ वार्षिक संस्करण) के लिए पाँच गैर-कथा पुस्तकों की अंतिम चयन सूची जारी की।
- शोर्ट लिस्ट पाँच पुस्तकें एवं लेखक:
| क्र. | पुस्तक का नाम | लेखक | विषय |
| 1. | ए मैन फॉर ऑल सीजन्स: द लाइफ ऑफ के. एम. पणिक्कर | नारायणी बसु | राजनयिक एवं इतिहासकार के. एम. पणिक्कर का जीवन |
| 2. | शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टिशन्स एंड द मेकिंग ऑफ मॉडर्न एशिया | सैम डैलरिम्पल | दक्षिण एशिया के पाँच ऐतिहासिक विभाजन |
| 3. | असेंबलिंग इंडियाज कॉन्स्टिट्यूशन: ए न्यू डेमोक्रेटिक हिस्ट्री | रोहित डे और ऑर्निट शानी | भारतीय संविधान निर्माण का लोकतांत्रिक इतिहास |
| 4. | ए सिक्स्थ ऑफ ह्यूमैनिटी: इंडिपेंडेंट इंडियाज डेवलपमेंट ओडिसी | देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यम | स्वतंत्र भारत की विकास यात्रा |
| 5. | द सीक्रेट मास्टर: अरुण काशलकर एंड ए जर्नी टू द एज ऑफ म्यूजिक | सुमना रमणन | हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अरुण काशलकर और खयाल संगीत |


