परिसीमन-आधारित महिला आरक्षण विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

  • 28 Nov 2026

27 नवंबर 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा व विधानसभा सीटों में 50% वृद्धि तथा 33% महिला आरक्षण लागू करने हेतु 'संविधान (132वाँ संशोधन) विधेयक, 2026' को मंजूरी दी।

मुख्य तथ्य

  • सीटों में 50% एकसमान वृद्धि: प्रस्तावित विधेयक (30 नवंबर 2026 को लोकसभा में पेश होगा) के तहत प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की लोकसभा व विधानसभा सीटों में 50% की वृद्धि होगी।
  • सदस्य संख्या की नई सीमा: अनुच्छेद 81 में संशोधन कर लोकसभा की अधिकतम सीमा 550 से बढ़ाकर 850 (815 राज्य + 35 UT) तथा अनुच्छेद 170 के तहत विधानसभा की सीमा 500 से 650 होगी।
  • 2051 तक अंतर-राज्यीय आवंटन यथावत: राज्यों के बीच सीटों के वर्तमान सापेक्ष अनुपात को बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था वर्ष 2051 के बाद होने वाली पहली जनगणना तक स्थिर रहेगी।
  • 33% महिला आरक्षण का क्रियान्वयन: नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वाँ संशोधन, 2023) के अनुच्छेद 334A में संशोधन कर पहले परिसीमन के बाद चक्रानुक्रम (Rotation) से महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण मिलेगा।
  • 131वाँ संशोधन विधेयक की पृष्ठभूमि: अप्रैल 2026 में लोकसभा में अनुच्छेद 368 के तहत विशेष बहुमत न मिल पाने से 131वाँ संशोधन विधेयक गिर गया था, जिसके बाद यह संशोधित रूप लाया गया है।
  • परिसीमन आयोग व संवैधानिक संरक्षण: अनुच्छेद 82 के तहत गठित परिसीमन आयोग के आदेशों को अनुच्छेद 329(a) के अंतर्गत किसी भी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती (अब तक 4 बार गठन)।