प्राइमटाइम एमी पुरस्कार 2026

  • 16 Sep 2026

14 सितंबर, 2026 को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में 78वें प्राइमटाइम एमी पुरस्कार आयोजित किए गए, जिनमें टेलीविजन की प्रमुख प्रस्तुतियों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।

  • विडोज़ बे ने 6 पुरस्कार जीतकर समारोह में प्रमुख स्थान हासिल किया।
  • एप्पल टीवी की ‘विडोज़ बे’ ने सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज का पुरस्कार जीता।
  • द पिट ने लगातार दूसरी बारसर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का एमी पुरस्कार जीता।
  • जीन स्मार्ट ने ‘हैक्स’ के लिए अपना पाँचवाँ एमी पुरस्कार जीता।
  • वे अपने शो के प्रत्येक सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली कलाकार बनीं।
  • मैथ्यू रीस ने एक ही समारोह में दो अभिनय पुरस्कार जीते।
  • उन्होंने ‘विडोज़ बे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी अभिनेता तथा ‘द बीस्ट इन मी’ के लिए सीमित सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेताका पुरस्कार जीता।
  • स्टीफन रूट ने ‘विडोज़ बे’ के लिए कॉमेडी में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेताका पुरस्कार जीता।
  • डीटीएफ सेंट लुइस ने सर्वश्रेष्ठ सीमित सीरीजका पुरस्कार जीता।