शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती

  • 16 Sep 2026

15 सितंबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • शरतचंद्र चट्टोपाध्याय बंगाली साहित्य के प्रमुख साहित्यकारों में से एक रहे हैं।
  • उनकी रचनाओं का सभी भारतीय भाषाओं और अनेक विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
  • उनके साहित्य में 19वीं शताब्दी के भारत, विशेष रूप से ग्रामीण बंगाली समाज का चित्रण मिलता है।
  • उनकी रचनाओं में सामाजिक सुधार, महिला अधिकार और राष्ट्रवाद जैसे विषय प्रमुख रहे।
  • उनके लेखन में सामाजिक यथार्थ के साथ संवेदनशील मानवीय चरित्रों का प्रभावी चित्रण मिलता है।