बाल यौन शोषण सामग्रियों की रिपोर्ट I4C को देगा मेटा

  • 16 Sep 2026

15 सितंबर, 2026 को मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक. ने घोषणा की कि वह बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) से संबंधित रिपोर्टें अमेरिका स्थित नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (NCMEC) के साथ-साथ भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से भी सीधे साझा करेगा।

मुख्य बिंदु

  • प्रत्यक्ष रिपोर्टिंग: मेटा बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों की रिपोर्ट भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से सीधे करेगा।
  • प्रमुख प्लेटफॉर्म: मेटा के प्रमुख प्लेटफॉर्मों में व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्रामशामिल हैं।
  • सरकारी समन्वय: इस कदम का उद्देश्य मेटा और भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करना है।
  • I4C की भूमिका: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) साइबर अपराध से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रतिक्रियाओं का समन्वय करता है।
  • NCPCR जांच: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने बाल यौन शोषण सामग्री से जुड़े कथित विज्ञापनों के मामले में मेटा इंडिया के प्रतिनिधियों को तलब किया।
  • NHRC निर्देश: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने दिल्ली पुलिस को इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री के कथित प्रचार की जांच करने का निर्देश दिया।
  • POCSO अनुपालन: जांच मेंलैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत अनिवार्य रिपोर्टिंग संबंधी दायित्वों के अनुपालन की भी समीक्षा की जाएगी।