17वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन

  • 15 Nov 2022

17वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) का आयोजन कंबोडिया की मेजबानी में आयोजित किया गया। कंबोडिया वर्तमान में आसियान (एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशंस) का अध्यक्ष है।

मुख्य विन्दु

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 13 नवंबर, 2022 को कंबोडियाई राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित 17वीं पूर्वी एशिया शिखर में भाग लिया।
  • उपराष्ट्रपति द्वारा खाद्य और सुरक्षा पर भारत की चिंता पर प्रकाश डाला और मुक्त, खुले और नेविगेशन तथा ओवरफ्लाइट की स्वतंत्रता के साथ समावेशी इंडो-पैसिफिक को बढ़ावा देने में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) की भूमिका पर जोर दिया।
  • उपराष्ट्रपति 19वीं भारत-आसियान शिखर बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय (11-13 नवंबर) कंबोडिया की यात्रा पर थे।
  • यह वर्ष भारतीय आसियान संबंधों के 30 वर्षों को चिह्नित करने के लिए स्मारक शिखर सम्मेलन के रूप में नामित किया गया है।
  • इस वर्ष को आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में भी मनाया जा रहा है।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन समूह

  • पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन समूह में 18 देश शामिल हैं।
  • पूर्व एशिया समूह की अवधारणा को पहली बार 1991 में तत्कालीन मलेशियाई प्रधान मंत्री महाथिर बिन मोहम्मद द्वारा दिया गया था।
  • इसे 2005 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आम क्षेत्रीय चिंता के राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर रणनीतिक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में स्थापित किया गया था।