राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022
- 15 Nov 2022
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 14 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा की। इसके तहत मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार , अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य पुरस्कार: रेगुलर कैटेगरी, द्रोणाचार्य पुरस्कार: लाइफटाइम कैटेगरी, खेल-कूद और गेम्स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार जैसे प्रसिद्ध पुरस्कारों की घोषणा की गई |
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022
- टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (पूर्व में, राजीव गांधी खेल रत्न) भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। यह 1991-92 से युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड के प्राप्तकर्ता का चयन मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है। इसमे ₹ 25 लाख का नकद पुरस्कार, पदक और प्रमाण पत्र दिया जाता है।
- यह अवार्ड प्रथम बार शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को दिया गया था।
- मेजर ध्यानचंद को हाकी का जादूगर कहा जाता है।उनके जन्म-दिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अर्जुन पुरस्कार वर्ष 2022
वर्ष 2022 के अर्जुन अवार्ड की भी घोषणा कर दी गयी है. इस बार विभिन्न खेलों के 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. यह अवार्ड वर्ष 1961 में स्थापित किया गया था, यह पुरस्कार खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है.
अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्न हैं -
| खिलाड़ी का नाम | खेल |
| सीमा पुनिया | एथलेटिक्स |
| एल्धोस पॉल | एथलेटिक्स |
| अविनाश मुकुंद सबले | एथलेटिक्स |
| लक्ष्य सेन | बैडमिंटन |
| प्रणय एचएस | बैडमिंटन |
| निखत जरीन | बॉक्सिंग |
| अमित | बॉक्सिंग |
| आर. प्रज्ञानानंद | शतरंज |
| भक्ति प्रदीप कुलकर्णी | शतरंज |
| दीप ग्रेस एक्का | हॉकी |
| सुशीला देवी | जूडो |
| साक्षी कुमारी | कबड्डी |
| नयन मोनी सैकिया | लॉन बॉल |
| सागर कैलास ओवलकर | मल्लखंभ |
| ओमप्रकाश मिथरवाल | शूटिंग |
| एलावेनिल वलारिवान | शूटिंग |
| श्रीजा अकुला | टेबल टेनिस |
| विकास ठाकुर | भारोत्तोलन |
| अंशु | रेसलिंग |
| सरिता | रेसलिंग |
| परवीन | वूशु |
| मानसी गिरीशचंद्र जोशी | पैरा बैडमिंटन |
| तरुण ढिल्लो | पैरा बैडमिंटन |
| स्वप्निल संजय पाटिल | पैरा बैडमिंटन |
| जेरलिन अनिका जे. | डैफ बैडमिंटन |
वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार: रेगुलर कैटेगरी
| कोच का नाम | खेल |
| जीवनजोत सिंह तेजा | तीरंदाजी |
| मोहम्मद अली क़मर | बॉक्सिंग |
| सूमा सिद्धार्थ शिरूर | पैरा निशानेबाजी |
| सुजीत मान | कुश्ती |
वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार: लाइफटाइम कैटेगरी
| कोच का नाम | खेल |
| दिनेश जवाहर लाड | क्रिकेट |
| बिमल प्रफुल्ल घोष | फुटबॉल |
| राज सिंह | कुश्ती |
खेल-कूद और गेम्स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार
| खिलाड़ी का नाम | खेल |
| अश्विनी अकुंजी सी. | एथलेटिक्स |
| धर्मवीर सिंह | हॉकी |
| नीर बहादुर गुरुंग | पैरा एथलेटिक्स |
| बी.सी सुरेश | कबड्डी |




