स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति

  • 15 Nov 2022

नतासा पिरक मुसर स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुई हैं। पिरक मुसर ने लगभग 54 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी श्री लोगर को 46 प्रतिशत वोट मिले थे।

मुख्य बिन्दु :

  • नतासा पिरक मुसर एक पत्रकार और वकील हैं, उन्होंने कंजरवेटिव प्रतिद्वंद्वी पूर्व विदेश मंत्री एंज़े लोगर को हराया।
  • देश में 20 लाख की आबादी है और 49.9 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • उन्होंने मानवाधिकारों, कानून के शासन और सामाजिक कल्याण के मुद्दों पर अभियान चलाया।
  • 1991 में यूगोस्लाविया के टूटने और स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के बाद 54 वर्षीय पिरक मुसर राष्ट्रपति के रूप में सेवा देने वाली पहली महिला होंगी।
  • वह राष्ट्रपति बोरुत पाहोर का स्थान लेंगी, जो एक मध्यमार्गी राजनीतिज्ञ हैं, जो पहले से ही राष्ट्रपति के रूप में दो कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

वर्तमान में स्लोवानिया की प्रधानमंत्री रॉबर्ट गोलोबी हैं। इस देश की राजधानी जुब्लजाना तथा मुद्रा यूरो है।