41वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

  • 15 Nov 2022

14 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) शुरू हुआ। यह मेला 27 नवंबर, 2022 तक चलेगा।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मेले का उद्घाटन किया।
  • वर्ष 2022 के व्यापार मेले की थीम 'वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल' है।
  • इस कार्यक्रम में 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भाग ले रहे हैं।
  • मेले में बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र भागीदार राज्य हैं।
  • उत्तर प्रदेश और केरल फोकस राज्य के रूप में भाग ले रहे हैं।
  • अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, तुर्की, यूएई और यूके सहित 12 देश भाग ले रहे हैं।
  • यह एक वार्षिक मेला है, जो दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • यह मेला पहली बार दिल्ली में वर्ष 1980 में आयोजित किया गया था।