8वें आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2022 का विजेता बना इंग्लैंड

  • 15 Nov 2022

13 नवंबर, 2022 को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम ने अपना दूसरा टी20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीता। इससे पहले उसने 2010 में आईसीसी टी20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीता था।

मुख्य विन्दु

  • इंग्लैंड पहली पुरुष क्रिकेटटीम है, जो एक साथ 50 ओवर और 20 ओवर के दोनों विश्व कप विजेता टीमहैं।
  • फ़ाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी : इंग्लैंड के सैम करन, जिसने 12 रन देकर 3 विकेट लिए ।
  • वर्ल्ड कपके सर्वश्रेष्ठ खिलाडी : इंग्लैंड के सैम करन जिसने टूर्नामेंट में 13 विकेट लिए।
  • 8वें आईसीसी पुरुष विश्व कप 2022 का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर, 2022 तक किया गया था। मूल रूप से इसे 2020 में आयोजित किया जाना था; लेकिन कोविड के कारण इसे 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
  • वेस्टइंडीज पहली बार टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा।
  • विराट कोहली छ: पारियों में 296 रन के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

आईसीसी टी20 पुरुष विश्व कप का इतिहास

क्रम

आयोजन का वर्ष

मेज़बान देश

विजेता

उप-विजेता

1

2007

दक्षिण अफ्रीका

भारत

पाकिस्तान

2

2009

इंग्लैंड

पाकिस्तान

श्रीलंका

3

2010

वेस्ट इंडीज

इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया

4

2012

श्रीलंका

वेस्ट इंडीज

श्रीलंका

5

2014

बांग्लादेश

श्रीलंका

भारत

6

2016

भारत

वेस्ट इंडीज

इंग्लैंड

7

2021

संयुक्त अरब अमीरात, ओमान

ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड

8

2022

ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड

पाकिस्तान

9

2024

वेस्ट इंडीज, संयुक्त राज्य अमेरिका

10

2026

भारत, श्रीलंका

11

2028

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड

12

2030

इंग्लैंड, वेल्स, आयरलैंड, स्कॉटलैंड