रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण

  • 15 Nov 2022

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) तमिलनाडु स्थित तिरुवल्लूर जिले के माप्पेडु में देश का पहला मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (MMLP) का निर्माण करेगी।

मुख्य विन्दु :

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने RIL को चेन्नई के करीब भारत का पहला मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) स्थापित करने का अनुबंध दिया था।
  • 1,424 रुपये की इस परियोजना को पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत लागू किया जाएगा, जिसे अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था।
  • इस प्रोजेक्ट के लिए मॉडल कन्सेशन एग्रीमेंट डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर (DBFOT) मॉडल पर है।
  • इस परियोजना के लिए कुल रियायत अवधि 45 वर्ष है।
  • MMLP को 783 करोड़ रुपये के अनुमानित डेवलपर निवेश के साथ 3 चरणों में विकसित किया जाएगा।
  • पहला चरण 2025 तक पूरा हो जाएगा।