जी-7 “ग्लोबल शील्ड” क्लाइमेट फंडिंग प्राप्त करने वाले देश

  • 15 Nov 2022

पाकिस्तान, घाना, बांग्लादेश, कोस्टा रिका, फिजी, फिलीपींस और सेनेगल जलवायु आपदाओं से पीड़ित देशों को वित्त पोषण प्रदान करने के लिए जी-7 “ग्लोबल शील्ड” पहल से धन प्राप्त करने वाले पहले कुछ देशों में शामिल होंगे।

मुख्य बिन्दु :

  • जर्मनी द्वारा 14 नवंबर, 2022 को मिस्र में चल रहे सीओपी 27 शिखर सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई थी।
  • ग्लोबल शील्ड क्लाइमेट फाइनेंस को जी-7 देशों (संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली, यूनाइटेड किंगडम और जापान) द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • ग्लोबल शील्ड का समन्वय जर्मनी द्वारा किया जाएगा और इसे 58 जलवायु संवेदनशील अर्थव्यवस्थाओं के 'वी20' समूह के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।
  • इस कोष का उपयोग जलवायु प्रेरित आपदाओं से निपटने के लिए कम आय वाले और गरीब देशों की मदद के लिए किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और जलवायु जोखिम बीमा को मजबूत करना है, ताकि जब बाढ़ जैसी चरम मौसम की घटना हो तो प्रभावित देशों को जल्दी से सहायता पहुँचाया जा सके।
  • जर्मनी ने घोषणा की है कि वह फंड में 172 मिलियन अमरीकी डालर का योगदान देगा।