ग्रेग बार्कले पुनः आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए

  • 15 Nov 2022

13 नवंबर, 2022 को ग्रेग बार्कले को सर्वसम्मति से दो साल के दूसरे कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में पुनः चुना गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • इन्हें जिम्बाब्वे के तवेंगवा मुकुहलानी के नाम वापस लेने के पश्चात निर्विरोध चुना गया।
  • बार्कले को नवंबर 2020 में आईआईसीअध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • बीसीसीआई सचिव जय शाह को आइसीसी की वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों की समिति का प्रमुख चुना गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट के लिए वैश्विक शासी निकाय है। इसकी स्थापना 1909 में इंपीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस के रूप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों द्वारा की गई थी।
  • 1989 में इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कर दिया गया।

इसका मुख्यालय - दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में है