बेस्ट कंट्रीज रैंकिंग, 2022

  • 15 Nov 2022

हाल ही में अमेरिका मीडिया कंपनी यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट ने बेस्ट कंट्रीज रैंकिंग, 2022 जारी की। यह रिपोर्ट यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट, बीएवी ग्रुप और यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के व्हार्टन स्कूल के संयुक्त प्रयास से जारी किया गया है।

भारत का स्थान

  • वर्ष 2022 की रैंकिंग में भारत का स्थान 31 वां है।
  • वर्ष 2021 की रैंकिंग में भारत का स्थान 24 वां था।
  • ओपन टू बिजनस उपश्रेणी में भारत ने सबसे सस्ती विनिर्माण लागत में 100 % स्कोर किया है |

शीर्ष तीन देश

  • स्विट्ज़रलैंड
  • जर्मनी
  • कनाडा

निम्नतम तीन देश

  • बेलारूस
  • उज्बेकिस्तान
  • ईरान

रैंकिंग हेतु 4 बेंचमार्क

  • उच्च जीडीपी वाले शीर्ष 100 देश
  • उच्च एफडीआई प्रवाह
  • 2016 और 2020 के बीच अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन आगमन
  • 2015 और 2019 के बीच संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में शीर्ष 150 देश

मुख्य विन्दु

  • इस रैंकिंग हेतु 73 विशेषताओं में 85 देशों का मूल्यांकन किया गया जिन्हें 10 उप-श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, जिसमें साहसिक, चपलता, उद्यमिता, व्यवसाय के लिए खुला, सामाजिक उद्देश्य और जीवन की गुणवत्ता शामिल है।
  • यह रैंकिंग विशेषज्ञों, व्यापारिक नेताओं और वैश्विक नागरिकों के सर्वेक्षण पर आधारित है।