90वीं इंटरपोल महासभा

  • 19 Oct 2022

18 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमन्त्री ने स्थानीय हितों के लिए वैश्विक सहयोग का आह्वान किया।

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • इंटरपोल की इस महासभा को 18 से 21 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई। इस बैठक में 195 इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए, जिनमें देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
  • लगभग 25 वर्षों के अंतराल के बाद भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक हुई है; यह पिछली बार वर्ष 1997 में आयोजित की गई थी।
  • भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के समारोह के साथ नई दिल्ली में 2022 में इंटरपोल महासभा की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव को महासभा द्वारा बहुमत से स्वीकार कर लिया गया था।
  • यह आयोजन पूरी दुनिया को भारत की कानून-व्यवस्था की प्रणाली के सर्वोत्तम तौर-तरीकों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
  • महासभा इंटरपोल की सर्वोच्च नियंत्रक संगठन है और इसके कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए वर्ष में एक बार बैठक करती है।

इंटरपोल-

  • अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन को इंटरपोल के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है। इसका मुख्यालय लियोन (फ्रांस) में है।
  • दुनिया भर में इसके 7 क्षेत्रीय ब्यूरो हैं तथा सभी 194 सदस्य देशों में इसके एक-एक राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो स्थापित हैं।