OPCW की एशिया क्षेत्रीय बैठक नई दिल्ली में संपन्न

  • 04 Jul 2025

3 जुलाई 2025 को रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) द्वारा एशिया क्षेत्र के सदस्य देशों की 23वीं क्षेत्रीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें रासायनिक हथियार अभिसमय (CWC) के कार्यान्वयन एवं क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा हुई।

मुख्य तथ्य:

  • CWC और OPCW का परिचय: CWC 1997 में लागू हुआ; OPCW इसके क्रियान्वयन के लिए 193 सदस्य देशों के साथ कार्यरत है; OPCW को 2013 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
  • भारत की भूमिका: भारत CWC का मूल हस्ताक्षरकर्ता; राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार अभिसमय (NACWC) भारत में क्रियान्वयन हेतु उत्तरदायी; 2024 में NACWC ने केन्या के राष्ट्रीय प्राधिकरण का मार्गदर्शन किया।
  • इंडियन केमिकल काउंसिल (ICC) की उपलब्धि: इंडियन केमिकल काउंसिल (ICC) को 2024 में OPCW-हेग अवॉर्ड संयुक्त रूप से मिला; यह पहली बार है जब किसी रासायनिक उद्योग संगठन को यह सम्मान प्राप्त हुआ।
  • प्रतिभागी देश और प्रतिनिधि: बैठक में 24 एशियाई देशों के 38 प्रतिनिधियों ने भाग लिया; इनमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, चीन, इराक, भारत, इंडोनेशिया, जापान, जॉर्डन, कुवैत, मलेशिया, म्यांमार, मालदीव, फिलीपींस, ओमान, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, यूएई, वियतनाम आदि शामिल रहे।
  • चर्चा का प्रमुख विषय: बैठक में राष्ट्रीय कार्यान्वयन की चुनौतियों, सर्वोत्तम प्रथाओं, रासायनिक सुरक्षा, उद्योग की भूमिका, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, UNSC प्रस्ताव 1540 और भविष्य के मेंटरशिप कार्यक्रमों पर चर्चा हुई; तीन दिवसीय बैठक का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग को सुदृढ़ करना रहा।