एशिया पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री कांफ्रेंस 2023

  • 20 May 2023

केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने 19 मई, 2023 को नई दिल्ली में एशिया पेट्रोकेमिकल उद्योग सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता की। भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीपीएमए) ने इस 41वें संस्करण की मेजबानी की।

  • सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य - एशिया-प्रशांत और विश्व भर में विकास, व्यापार, निवेश और स्थिरता से संबंधित उद्योग को बढ़ावा देना है।
  • इस आयोजन का विषय “एक सतत भविष्य में प्रवेश” था।
  • सम्मेलन में सात सदस्य देशों के 1200 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ यूरोप, चीन, अमेरिका, मध्य पूर्व और अन्य एशियाई देशों और वैश्विक भागीदारों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • भारत रसायनों और पेट्रोकेमिकल्स की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में विश्व में एक विश्वसनीय भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है।

एशिया पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री कांफ्रेंस :- यह सम्मेलन सात सदस्य देशों-जापान, कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, ताइवान और भारत द्वारा रोटेशन के आधार पर आयोजित किया जाता है।

  • यह एशिया में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक प्रमुख कार्यक्रम है जो उद्योग के पेशेवरों, विशेषज्ञों और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के हितधारकों को एक साथ लाता है।

रसायन और पेट्रोकेमिकल्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीपीएमए) :- यह भारतीय रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाला देश का शीर्ष मंच है।इसकी स्थापना 1993 में हुई थी।