स्विफ्ट

  • 07 Mar 2022

यूरोपीय संघ, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और सहयोगी कई रूसी बैंकों को स्विफ्ट (SWIFT) से बाहर करने के लिए सहमत हुए हैं, जो हजारों वित्तीय संस्थानों द्वारा उपयोग की जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली है।

महत्वपूर्ण तथ्य: स्विफ्ट यानी 'सिस्टम सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन' (Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunication: SWIFT)वित्तीय संस्थानों के लिए धन अंतरण जैसे वैश्विक मौद्रिक लेनदेन के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान करने के लिए एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है।

  • स्विफ्ट 200 से अधिक देशों में 11,000 से अधिक बैंकों को सुरक्षित वित्तीय संदेश सेवाएं प्रदान करके लेनदेन की जानकारी सत्यापित करने के लिए एक मध्यस्थ के रूप में कार्य करता है।
  • स्विफ्ट बेल्जियम में स्थित है और इसकी स्थापना 1973 में की गई थी।
  • स्विफ्ट ग्यारह औद्योगिक देशों के केंद्रीय बैंकों की देखरेख करता है- बेल्जियम, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • स्विफ्ट प्लेटफॉर्म से रूसी बैंकों को बाहर करने से रूस की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ने की संभावना है। प्रतिबंध से रूसी फर्मों और व्यक्तियों के लिए आयातित सामानों का भुगतान करना या उनके निर्यात के लिए भुगतान प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा।
  • यह रूस के महत्वपूर्ण तेल और गैस क्षेत्र के लिए एक बड़ा झटका है, जो वित्तीय लेनदेन के लिए स्विफ्ट पर बहुत अधिक निर्भर करता है।