पीआर श्रीजेश ने जीता वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2021 पुरस्कार

  • 05 Mar 2022

अनुभवी भारतीय हॉकी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने 31 जनवरी, 2022 को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2021 पुरस्कार (World Games Athlete of the Year 2021 Award) जीता है।

(Image Source: https://www.mid-day.com/)

  • वे यह सम्मान प्राप्त करने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए हैं। 2020 में, भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल अपने 2019 के प्रदर्शन के लिए यह सम्मान जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थी।
  • श्रीजेश ने स्पेन के खेल पर्वतारोही अल्बर्टो गिन्स लोपेज और इटली के वुशु खिलाड़ी मिशेल जिओर्डानो को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार अपने नाम किया।
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और टोक्यो ओलम्पिक-कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य श्रीजेश को लगभग एक लाख सत्ताईस हजार वोट मिले।
  • अक्टूबर में FIH स्टार्स अवार्ड्स में, श्रीजेश को ‘2021 के लिए गोलकीपर ऑफ द ईयर' चुना गया।
  • श्रीजेश ने हाल में 250 सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने की उपलब्धि हासिल की है।