मध्य प्रदेश के जबलपुर में बनेगा भारत का पहला जियोलॉजिकल पार्क
- 05 Mar 2022
मध्य प्रदेश के जबलपुर के लम्हेटा में देश का पहला 'जियोलॉजिकल पार्क' (geological park) बनाया जाएगा।
महत्वपूर्ण तथ्य: पांच एकड़ भूमि पर 35 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पार्क के निर्माण के लिए भारत सरकार के खनन मंत्रालय के तहत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
- भूवैज्ञानिक दृष्टिकोण से जबलपुर का लम्हेटा विश्व के सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है।
- विलियम हेनरी स्लीमैन ने इस क्षेत्र से वर्ष 1928 में डायनासोर के जीवाश्म की खोज की थी।
- 15.20 करोड़ रुपये की लागत से जबलपुर जिले के भेड़ाघाट में एक विज्ञान केंद्र भी बनाया जाएगा।
- नर्मदा घाटी में भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट स्थल पहले से ही प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के लिए यूनेस्को की भू-विरासत की अस्थायी सूची में है।


