मीराबाई चानू ने जीता सिंगापुर भारोत्तोलन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक

  • 05 Mar 2022

टोक्यो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने 25 फरवरी, 2022 को सिंगापुर भारोत्तोलन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।

  • मीराबाई चानू ने 55 किग्रा वर्ग में कुल 191 किग्रा भार उठाया।
  • ऑस्ट्रेलिया की जेसिका सेवेस्टेंको ने 167 किग्रा भार उठाकर रजत पदक जीता।
  • इसके साथ ही मीराबाई चानू ने 55 किग्रा वर्ग में 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
  • चानू ने राष्ट्रमंडल रैंकिंग के आधार पर 49 किग्रा भार वर्ग में भी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।