भारत की आर्थिक विकास दर

  • 05 Mar 2022

28 फरवरी, 2022 को जारी राष्ट्रीय आय के दूसरे अग्रिम अनुमान 2021-22 के अनुसार भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पहले के अनुमानित 9.2% के बजाय 2021-22 में 8.9% से बढ़ने का अनुमान है।

महत्वपूर्ण तथ्य: पिछले माह जारी किए गए पहले अग्रिम अनुमानों में देश की जीडीपी वृद्धि दर 9.2% आंकी गई थी, जो पिछले कुछ महीनों में ओमिक्रॉन के प्रभाव के कारण आर्थिक गतिविधियों के नुकसान को नहीं दर्शाती है।

  • अक्टूबर-दिसंबर 2021 की तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर एक साल पहले इसी अवधि में 0.7% की वृद्धि के मुकाबले 5.4% होने का अनुमान है।
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुसार अर्थव्यवस्था में सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) इस वित्तीय वर्ष में 8.3% बढ़ने की उम्मीद है, जो 2020-21 में 4.8% तक संकुचित हो गया था।
  • व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण से संबंधित सेवाओं के संपर्क-गहन क्षेत्र को छोड़कर, सभी क्षेत्रों में इस वर्ष पूर्व-महामारी जीवीए स्तरों को पार करने की उम्मीद है।
  • भारत की जीडीपी में 2020-21 में 6.6% का संकुचन हो गया था।
  • 2021-22 की पहली और दूसरी तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर को NSO द्वारा क्रमशः 20.1% से 20.3% और 8.4% से 8.5% तक मामूली रूप से संशोधित किया था।