बिहार के शाकिबुल गनी प्रथम श्रेणी पदार्पण मैच में तिहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

  • 05 Mar 2022

बिहार के 22 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज शाकिबुल गनी ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 के दूसरे दिन 18 फरवरी, 2022 को प्रथम श्रेणी पदार्पण मैच में तिहरा शतक लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

(Image Source: https://sarkariplans.com/sakibul-gani/ & https://timesofindia.indiatimes.com/)

  • कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस 2 ग्राउंड में प्लेट ग्रुप मैच में मिजोरम के खिलाफ गनी ने सिर्फ 405 गेंदों में दो छक्कों और 56 चौकों की मदद से 341 रन बनाए।
  • गनी ने अजय रोहेरा के 2018-19 के रणजी ट्रॉफी सीजन में स्थापित प्रथम श्रेणी पदार्पण में सर्वोच्च स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहेरा ने इंदौर में हैदराबाद के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए नाबाद 267 रन बनाए थे।
  • गनी ने बाबुल कुमार के साथ चौथे विकेट के लिए 538 रनों की शानदार साझेदारी भी की, जिन्होंने नाबाद 229 रन बनाए।