देवायतनम - भारतीय मंदिर वास्तुकला की एक लंबी यात्रा

  • 05 Mar 2022

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कर्नाटक के हम्पी में 'देवायतनम - भारतीय मंदिर वास्तुकला की एक लंबी यात्रा' (Devayatanam - An odyssey of Indian temple architecture) विषय पर 25 - 26 फरवरी, 2022 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।

  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने सम्मेलन का उद्घाटन पट्टाभिराम मंदिर, हम्पी में किया।
  • सम्मेलन के दौरान प्रख्यात विद्वानों ने भारत के महान मंदिरों के विभिन्न पहलुओं पर तथा
  • मंदिर वास्तुकला के विभिन्न स्वरूपों और शैलियों जैसे- नागर, वेसर, द्रविड़, कलिंग पर चर्चा की।
  • पट्टाभिराम मंदिर परिसर को ‘वरदेवी अम्माना पट्टाना’ के नाम से भी जाना जाता है। यह राम (विष्णु अवतार) को समर्पित है।